Gumla: बेटी की मौजूदगी में पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, महिला ने उठाया था यह कदम

Gumla: जिले के सिसई प्रखंड में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। मामला मंगलवार रात को सामने आया, जब महिला ने अपने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया और उसे पकड़े जाने पर पति ने उसकी इच्छाओं के आगे आत्मसमर्पण कर दिया।

Gumla: रात में महिला ने भागने का लिया निर्णय

महिला, जो कि साढ़े तीन साल की बच्ची की मां है, का प्रेम-प्रसंग बिहार के एक ड्राइवर से चल रहा था। दोनों की मुलाकातें पहले चोरी-छिपे हो रही थीं, लेकिन जैसे ही महिला का प्रेमी ड्राइवर से मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बनाई, दोनों ने रात के अंधेरे में भागने का निर्णय लिया। हालांकि, गांववालों को दोनों का यह कदम समझ में आया और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

Gumla: पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी

यहां से मामला उलझता चला गया, क्योंकि महिला ने अपनी जिद्द नहीं छोड़ी और उसने साफ तौर पर अपने पति से यह कहा कि वह केवल अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती है। पत्नी की इस जिद को देखकर पति ने एक अनोखा कदम उठाया। उसने स्वीकार किया कि अपनी पत्नी की शादी अब उसके प्रेमी से कराई जाए। इस प्रकार, बुधवार को अजीब-सी शादी हुई, जहां महिला ने अपने प्रेमी से विवाह किया। इस विवाह समारोह में महिला की तीन साल की बेटी भी मौजूद थी। ग्रामीण इस पूरे घटनाक्रम से हैरान हैं और यह घटना अब चर्चा का विषय बन गई है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img