IND Vs PAK : बुमराह की आंधी में उड़ी पाकिस्तान, भारत ने रोमांचक मैच में 6 रनों से हराया…

165
IND Vs PAK
IND Vs PAK
Advertisment

IND Vs PAK : कल रात भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर विश्वकप में कभी नहीं हारने का रिकॉर्ड भी नहीं टूटने दिया। भारत ने 119 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान महज 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई और 6 रनों से मैच गंवा दिया।

Advertisment

IND Vs PAK : पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

अमेरिका के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसका यह फैसला दूसरे ओवर में ही सही साबित होता दिखाई दिया जब विराट कोहली महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद उसके अगले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी महज 13 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। हालांकि उसके बाद रिषभ पंत और अक्षर पटेल ने टीम को संभाले रखा और भारत की स्कोर 58 रन तक ले गए। इसी बीच अक्षर पटेल भी 20 रन बनाकर आउट हो गए।

IND Vs PAK : पूरी भारतीय टीम 119 रनों पर ऑलआउट हो गई

उसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव पर टीम का स्कोर आगे ले जाने का दारोमदार आया पर वे भी कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदो में 7 रन बनाकर हारिस राउफ का शिकार बने। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी निराश किया और 9 गेंदो पर 3 रन ही बना पाए और नसीम शाह को अपना आसान सा कैच दे बैठे।

उसके बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या पर टीम का स्कोर बड़ा करने का जिम्मा आया पर वे भी 12 गेंदो पर महज 7 रन ही बना सके और इफ्तिखार अहमद को कैच दे बैठे। उसके अगले ही गेंद पर रविन्द्र जडेजा सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरु हुआ और अंत में अर्शदीप सिंह के रनआउट होते ही पूरी भारतीय टीम 119 रनों पर ऑलआउट हो गई।

IND Vs PAK : विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाप पहली बार ऑलआउट हुई भारतीय टीम

बता दें कि यह पहला मौका है जब विश्वकप के किसी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम को ऑलआउट कर पाई है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को कभी ऑलआउट नहीं कर पाई थी।

सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा सस्ते में आउट हो गए। भारत की तरफ से रिषभ पंत ने सर्वाधिक 31 गेंदो पर 42 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ हारिस राउफ ने 3 विकेट चटकाएं वहीं नसीम शाह को 3 विकेट मिला। 120 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही।

भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई जब उन्होंने कप्तान बाबर आजम को 13 रन पर आउट कर दिया। उसमान खान ने 13 रन बनाए वही फखर जमान ने 8 गेंदो पर तेजतर्रार पारी जरुर खेली पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें ज्यादा देर टिकने का मौका ही नहीं दिया।

IND Vs PAK : अंतिम ओवर में 18 रन नहीं बना सकी पाकिस्तान टीम

उसके बाद बल्लेबाजी करने आए इमाद वसीम भी कुछ खास नहीं कर पाए और 15 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। भारत की गेंदबादी आक्रमण के सामने कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और अंत में पाकिस्तान टीम 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरुरत थी पर अर्शदीप सिंह ने महज 12 रन खर्च किये और इस तरह से भारत को 6 रनों से जीत दिला दी। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। उसके अलावे कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के आंधी में उड़ गई।

IND Vs PAK : बुमराह ने तीन विकेट चटकाए

भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावे हार्दिक पांड्या को 2 विकेट, अर्शदीप सिंह को 1 विकेट और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। मैच में तीन विकेट चटकाने वाले बुमराह को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates