राज्यस्तरीय ‘उमंग 2026’ में गयाजी अभियंत्रण महाविद्यालय ने लहराया परचम

गयाजी : राज्यस्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 में गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (GCE) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे संस्थान में हर्ष का माहौल है। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रिंस मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो में मोहित कुमार ने रजत पदक हासिल किया। टेबल टेनिस में प्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, अंशु कुमारी एवं साक्षी यादवांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एथलेटिक्स में भी महाविद्यालय का दबदबा रहा

आपको बता दें कि गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एथलेटिक्स में भी महाविद्यालय का दबदबा रहा। 4×100 मीटर रिले में आयुषी पुनम, पूजा रानी, संस्कृति स्वराज एवं ऋचा कुमारी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 4×400 मीटर रिले (गर्ल्स) में रश्मि पटेल, अंजू मणि, अनुपम कुमारी एवं विजयमणि कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन (गर्ल्स) में रश्मि पटेल, मानवी, स्वाति कुमारी एवं दीपशिखा ने रजत पदक हासिल किया।

Gaya Umang 2026 1 22Scope News

कबड्डी (गर्ल्स) टीम ने उपविजेता बनकर महाविद्यालय की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी

वहीं कबड्डी (गर्ल्स) टीम ने उपविजेता बनकर महाविद्यालय की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजन सरकार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और इससे व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रो. मो. असलम एवं डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यस्तरीय मंच पर गया अभियंत्रण महाविद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का गौरव और भी बढ़ गया है।

Gaya Umang 2026 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘उमंग-2026’ के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों की खेल प्रतियोगिताएं निर्णायक दौर में, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व क्रिकेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...