हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की हों रिहाई, इंडिया गठबंधन ने की ये बड़ी मांग

Desk. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने महारैली की। इस दौरान इंडिया गठबंधन ने पांच सूत्री मांग रखी, जिसमें हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तुरंत रिहाई की मांग भी शामिल है। इंडिया गठबंधन का कहना है कि चुनाव आयोग को चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को रोकना चाहिए।

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन गिरफ्तार

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 30 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें रात में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी इस मामले में हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेकर भी उनसे पूछताछ की थी। फिलहाल हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

वहीं शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी।

लोकसभा चुनाव की तारीखें

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Saffrn

Trending News

श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में आज बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंची। उन्होंने एनएमसीएच अस्पताल में...

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनने पर बथुआरा पंचायत में जश्न, मुखिया...

सीतामढ़ी : शिक्षा जब संकल्प बनती है तो सदियों पुरानी कुरीतियां और पिछड़ापन घुटने टेक देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है सीतामढ़ी...

पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह किया ध्वस्त, एक...

मोकामा : मोकामा नगर में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक माह में ही चोरी की...

Amba Prasad ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात,...

Ranchi: हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन...

खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img