पटना: लोकसभा चुनाव अब समाप्ति की ओर है और अब एनडीए के नेता इंडिया गठबंधन में दरार होने की बात करने लगे हैं। मामले में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि चार जून के बाद इंडिया गठबंधन बिखर जायेगा। अभी 36 दिन के बाद राहुल जी को बिहार की याद आई। उनके गठबंधन के नेता लालू जी को देखिये, रोहिणी के बाद सिर्फ मीसा का प्रचार कर रहे हैं। चार जून के बाद यह भी पता चल जायेगा कि इंडिया गठबंधन में कितना विस्फोट होता है। यह गठबंधन पहले से तीतर बितर हो चुका है।
वहीं राहुल गांधी के देश के विकास पर बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि देश पर कांग्रेस ने 55 वर्षों तक राज किया। उनके गठबंधन का बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद ने बिहार में 15 वर्षो तक राज किया। देख लीजिये हालत देश की और राज्य की कि क्या हाल है। पुराने अतीत में कौन जाना चाहता है। अभी नीतीश और मोदी की जो जोड़ी है वह देश और बिहार के लिए सुनहरा अवसर है। सबको उम्मीद है और बिहार की 40 सीट एनडीए की झोली में जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
लेशी सिंह का ने NDA की जीत का किया दावा, कहा ‘4 जून को…’
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
4 JUNE 4 JUNE 4 JUNE
4 JUNE
Highlights


