रांची: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को तीसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी के लिए भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा, क्योंकि चयनकर्ताओं की नजरें अगले वर्ष टी-20 विश्व कप के लिए सही संयोजन तलाशने पर लगी है.
दूसरे टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाज लय के लिए जूझते नजर आये. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने क्रमश 15.50 और 11.33 रन प्रति ओवर की दर से रन दिये.
बारिश और ओस के कारण उनका काम मुश्किल किया, दोनों की गेंदबाजी में नियंत्रण का अभाव साफ नजर आया. निजी कारणों से सीरीज से बाहर दीपक चाहर की कमी भी टीम को खली.
बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन पुरी तरह से अर्शदीप और मुकेश पर ही था. लेकिन दोनों इस पर खरे नहीं उतरे है और दबाव के क्षणों में जूझते दिखे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज में 4-1 से जीत के बावजूद गेंदबाजी इकाई की कमियां नजर आयीं. द अफ्रीका से सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत







