Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण, आम जनता को मिलेगी ये सुविधाएं

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी Ranchi में भी निगम के द्वारा अलग-अलग तरह के काम किए जा रहे हैं ताजा जानकारी के अनुसार अब Ranchi में एक और नए इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा जिसमें प्रोफेशनल खिलाड़ियों के साथ-साथ आम पब्लिक भी खेल सकते हैं।

बता दें इस स्टेडियम का निर्माण वार्ड-3 एदलहातू मोरहाबादी में किया जाएगा। इस अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे

मिली जानकारी के अनुसार इस इंडोर स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। बैडमिंटन कोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। जहां वार्मअप से लेकर चेजिंग रूम, शौचालय, पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी।

इंडोर स्टेडियम के बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी

Ranchi नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस इंडोर स्टेडियम के बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।खिलाड़ी के अलावा शहरवासी भी बैडमिंटन खेल सकेंगे।

कई मूल समस्याओं पर काम करनेकी जरुरत

हालांकि राजधानी Ranchi में स्टेडियम की कोई कमी नहीं है अभी भी कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम रांची में बनाए गए हैं। निगम के इंफ्रास्टक्चर के अलावा रांची के मूल समस्याओं पर काम करने की जरुरत है। गर्मी के बाद बरसात की शुरुआत हो जाएगी और रांची में ड्रेनेज की व्यवस्था बेहाल है उसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो बरसात में लोगों की परेशानी फिर से बढ़ जाएगी।

 

Saffrn

Trending News

प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह का मोतिहारी दौरा, LPG व पेट्रोल-डीजल...

मोतिहारी : मोतिहारी पहुंचे खाद्य-आपूर्ति विभाग के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के...

बंगाल से पटना लौटे प्रभारी मंगल पांडे, कहा- हार रही हैं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह बंगाल के चुनाव प्रभारी मंगल पांडे अभी थोड़ी देर पहले पटना पहंचे हैं। उन्होंने मीडिया से...

श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में आज बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंची। उन्होंने एनएमसीएच अस्पताल में...

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनने पर बथुआरा पंचायत में जश्न, मुखिया...

सीतामढ़ी : शिक्षा जब संकल्प बनती है तो सदियों पुरानी कुरीतियां और पिछड़ापन घुटने टेक देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है सीतामढ़ी...

पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह किया ध्वस्त, एक...

मोकामा : मोकामा नगर में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक माह में ही चोरी की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img