मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ संपन्न, बिहार को औद्योगिक हब बनाने के लिए निवेशकों को मिलेगा हर संभव सरकारी सहयोग

पटना : बिहार में औद्योगिक निवेश को गति देने और राज्य को उद्योग जगत में एक अग्रणी पहचान दिलाने के उद्देश्य से आज बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 11 प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने सभी निवेशकों के व्यावसायिक प्रस्तावों को विस्तार से सुना और बिहार में उद्योग स्थापित करने की दिशा में आ रही जमीनी बाधाओं को दूर करने पर गहन चर्चा की। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के प्रधान सचिवों एवं सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निवेशकों को हर संभव और त्वरित सहयोग प्रदान किया जाए।

वार्ता में उद्योग विभाग के सचिव और गन्ना आयुक्त भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

यह बैठक पटना हवाई अड्डे के समीप स्थित वायुयान संगठन निदेशालय में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। इस वार्ता में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्योग वार्ता के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और परिवहन सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश और विकास से जुड़े प्रस्ताव आए।

Cabinet Secretariat Department 1 1 22Scope News

उनकी संस्था AI Analytics व फोरकास्टिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है – कंपनी के निदेशक करण हैरी धौल

कंपनी के निदेशक करण हैरी धौल ने बताया कि उनकी संस्था एआई एनालिटिक्स और फोरकास्टिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। उन्होंने बिहार के बिजली विभाग के साथ मिलकर कार्य करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हिमांशु अग्रवाल ने सड़कों को समय से पहले जर्जर होने से बचाने की अपनी उन्नत तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली को स्पष्ट करने के लिए मुख्य सचिव के समक्ष एक सजीव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया। अनुपम श्रीवास्तव ने ‘डाउनस्ट्रीम कम्युनिकेशन’ मॉडल को अपनाते हुए राज्य में ‘जीविका’ और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करने का प्रस्ताव दिया। सीईओ ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि उनकी कंपनी सेल्सफोर्स कंसल्टिंग और क्लाउड-बेस्ड एप्लिकेशन निर्माण में कार्य करती है और वे तकनीकी सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार के साथ साझेदारी करने के इच्छुक हैं।

Cabinet Secretariat Department 2 22Scope News

देश भर के कई अन्य प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

इन प्रमुख प्रस्तावों के अतिरिक्त, वार्ता में देश भर के कई अन्य प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें Tensor Analytics के सीईओ धीरज सिंह, Riya Cabs and Trip के संस्थापक अमित आर्य, Quess Corp Ltd के सीईओ लोहित भाटिया, Sheel Biotech Ltd के चेयरमैन डॉ. एसएन चंदक, Kivisa Agro के सीईओ नीरज कुमार, M/S S L Chemicals & Organics Pvt Ltd के निदेशक ललित अग्रवाल और Raymed Group के एमडी विभाश चंद्र शामिल थे। बैठक के दौरान कुछ निवेशकों ने यह निवेदन भी किया कि उनकी कंपनियों से संबंधित जो भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्याएं आ रही हैं, उनका उद्योग विभाग द्वारा त्वरित गति से निवारण किया जाए। इस पर मुख्य सचिव ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

Cabinet Secretariat Department 1 22Scope News

यह भी पढ़े : SDGs के मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क, पर्यावरणीय लेखांकन व जेंडर सांख्यिकी पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की क्षमता निर्माण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img