क्रिसमस पर पटना मेट्रो की सेवा बंद,यात्रियों से खेद जताते हुये सोशल मीडिया पर दी जानकारी
22 Scope News Desk : क्रिसमस के अवसर पर पटनावासियों के लिये के एक बुरी खबर है। पटना मेट्रो ने अपने अधिकारिक हैडल से जानकारी साझा करते हुये यात्रियों से क्षमा मांगा है हालांकि मेट्रो सेवा कब बहाल होगी इसकी जानकारी अभी नही दी गई है, लेकिन कहा गया है कि जल्द जल्द से सेवा बहाल करने की कोशिश जारी है। गौरतलब हो कि उदघाटन के 76 दिनों के बाद मेट्रो सेवा बाधित हुई है।
कंपनी ने कहा है कि टेक्निकल टीम लगातार काम कर रही है और सेवाएं जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है और आगे की अपडेट आधिकारिक माध्यमों से देने की बात कही गई है।
मुख्यमंत्री ने किया था उदघाटन
गौरतलब है कि पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो परिचालन शुरू हुआ था। फिलहाल मेट्रो का संचालन भूतनाथ, जीरो माइल और ISBT स्टेशन के बीच किया जा रहा है। इन तीनों स्टेशनों के बीच न्यूनतम किराया 15 रुपये रखा गया है।
Highlights


