कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से तीन विधायक नदारद, टूट की संभावना से गरमाया सियासी तापमान! हम से लेकर रालोमो खेमे में मची खलबली

कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से तीन विधायक नदारद, टूट की संभावना से गरमाया सियासी तापमान! हम से लेकर रालोमो खेमे में मची खलबली

22 Scope News Desk :  सर्द मौसम के बीच बिहार का सियासी मिजाज एक बार फिर गर्म हो गया और दलों के अंदर खलबली मच गई है। कल हम के दर्जनों नेताओं ने रालोमो का दामन थामा था। वहीं रालोमो विधायकों के नितिन नबीन से मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन विधायकों में माधव आनंद मधुबनी से,आलोक सिंह दिनारा से और रामेश्वर महतो बाजपट्टी से विजयी हुये थे।

लिट्टी चोखा पार्टी से भी विधायक थे नदारद

गौरतलब हो कि बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के बहाने रालोमो के विधायकों ने नितिन नबीन से मुलाकात की थी। रालोमो द्वारा कल के लिट्टी चोखा भोज में भी ये विधायक मौजूद नहीं थे। जिससे टूट की आशंका बलबती हो रही है। खबर है कि उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा पुत्र और पत्नी को मंत्री पद दिलाने को लेकर पार्टी के अंदर घमासान मचा है।

वीडियो देखे … 

रालोमो ने हम को दिया झटका

वहीं रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने स्वयं हम नेताओं को कल पार्टी में शामिल कराया था। जिनमें राजेन्द्र यादव,बच्चू यादव,सुधीर कुमार,शिव कुमार राम,संतोष राम समेत अन्य लोगों को पार्टी की शामिल कराया गया था। नेताओं के मिलन पर उपेन्द्र कुशावाहा ने कहा कि इन नेताओं के आने से बिहार के पूर्वी भाग खास कर पूर्णियां,कटिहार, किशनगंज, कटिहार,अररिया जिलों में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

सियासत में मंत्री पद की लालसा के कारण नेताओं के बीच दल बदल की प्रतिस्पर्धा जारी रहती है और ऐसे में कभी कभी सफलता भी हाथ लग जाती है ऐसे वर्तमान घटना क्रम का परिणाम जो भी हो लेकिन बिहार की सर्दी में भी दलबदल की तपीश दिखने लगी है।

ये भी पढे : बिहार में ऑनलाईन मिलेंगे भू अभिलेख,सरकारी कार्यालय और बाबुओं के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...