मोतिहारी : बिहार की सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ऑल इज वेल होने के भले ही लाख दावे करें। लेकिन पूर्वी चंपारण के सदर अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे है। बंजरिया थाना इलाके में गाड़ी से एक व्यक्ति की दुर्घटना हो गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया लेकिन उसे टूटे स्ट्रेचर पर बैठा दिया गया। घायल व्यक्ति उस टूटे हुए स्ट्रेचर पर ठीक से बैठ नहीं पा रहा है। महिला किसी भी तरह खींचकर उसे बैठाने का प्रयास कर रही हैं।
आपको बता दें कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। लेकिन कई पुरुष कर्मचारी का तबादला हो गया है। घायल व्यक्ति को इमरजेंसी वार्ड में ले जाने के लिए पुरुष कर्मचारी के बजाय महिला कर्मचारी को काम पर लगाया गया है। महिला के भरोसे ही अस्पताल में काम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंजरिया थाना इलाके में एक व्यक्ति की दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटे आई है। उनके पैर फ्रैक्चर हो गए है उनको बंजरिया थाना के द्वारा अस्पताल लाया गया।
यह भी देखें :
अस्पताल में ले जाने के लिए पुरुषों के बजाय एक महिला कर्मचारी किसी तरह घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर बैठा रही है। स्ट्रेचर टूटे होने के कारण कभी इधर तो उधर हो रहा है। वहीं घायल व्यक्ति के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि बंजरिया थाना इलाके में दुर्घटना हो गई है और हम अपनी व्यक्ति को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं।
यह भी पढ़े : बिहार में एक और पेपर लीक! फिर रद्द हुई CHO की परीक्षा
सोहराब आलम की रिपोर्ट


