बिहार में एक और पेपर लीक! फिर रद्द हुई CHO की परीक्षा

पटना : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से रविवार एक दिसंबर को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानी (CHO) की परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं दो दिसंबर यानी आज होने वाली परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सेंट्रों पर गड़बड़ी के कई साक्ष्य के मिले थे। इसी वजह से 4500 पदों पर सीएचओ की बहाली के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जिन सेंटरों को पहले से संदिग्ध माना जा रहा था। वहां भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पटना पुलिस की टीम ने रविवार को 12 ऑनलाइन केंद्रों पर एक साथ छापेमारी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने रामकृष्णानगर समेत कई सेंटरों से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दो सेंटरों को सील भी किया गया है। कल शाम से ही परीक्षा रद्द होने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद आज परीक्षा रद्द होने की जानकारी सामने आ गई।

यह भी देखें :

वहीं हिरासत में लिए गए चारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सेंटर से कई सारे सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। वहीं कई कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दो दिन पहले सीएचओ की परीक्षा से संबंधित ऑडियो व वाट्सएप चैट वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने एसएसपी को पत्र लिख जांच का आदेश दिया था। इसके बाद रविवार को परीक्षा होने से पहले ही पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।

यह भी पढ़े : बिहार सक्षमता-2 पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img