नवादा: नवादा जिला Congress जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह ने हर घर Congress पार्टी का झंडा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में कांग्रेस जिला प्रभारी अश्विनी कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव समेत अन्य अधिकारियों ने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की बात की।
यह भी पढ़ें – Jehanabad: ढलाई के दौरान ही ढह गई पुलिया, दो मजदूरी दब कर हुए घायल…
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने Congress कार्यकर्ताओं से अपील की कि लोगों के बीच जा कर उन्हें हर घर पार्टी का झंडा लगाने के लिए प्रेरित करें और लोगों को कांग्रेस के कामों के बारे में बताएं। बैठक में नवादा नगर और नवादा प्रखंड पार्टी झंडा के प्रभारी एजाज अली मुन्ना, राजेश यादव, जागेश्वर पासवान, गोरेलाल सिंह, एजाज अली, मुन्ना प्रवक्ता, मनीष कुमार समेत अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack के विरोध में मुंगेर में निकाली 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


