Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89 हजार 296 लाभुकों के खाते में किया गया भुगतान

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री Maiya Yojna अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

मार्च माह में विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति निम्न है :-

अनगड़ा – 16,701 लाभुक

अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13360 लाभुक

बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,683 लाभुक

बेड़ो – 20,571 लाभुक

बुण्डू – 8,440 लाभुक

बुण्डू नगर पंचायत – 3,502 लाभुक

बुढ़मू – 17816 लाभुक

चान्हो – 19,699 लाभुक

हेहल शहरी क्षेत्र – 15,245 लाभुक

ईटकी – 10,334 लाभुक

कांके – 31,548 लाभुक

कांके शहरी क्षेत्र – 1,313 लाभुक

खलारी – 9,580 लाभुक

लापुंग – 11,342 लाभुक

माण्डर – 23,079 लाभुक

नगड़ी – 17,856 लाभुक

नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8250 लाभुक

नामकुम – 17847 लाभुक

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9489 लाभुक

ओरमांझी – 18,147 लाभुक

राहे – 9,522 लाभुक

रातू – 18,545 लाभुक

सिल्ली – 21,120 लाभुक

सोनाहातू – 13,036 लाभुक

तमाड़ – 18,491 लाभुक

सदर शहरी क्षेत्र – 24,780 लाभुक

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, रांची द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए, जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...

Amit Mandal ने हेमंत सरकार को राज्य में बालू और अवैध...

Jharkhand: आज प्रदेश कार्यालय भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक गोड्डा Amit Mandal ने आयोजित प्रेसवार्ता में महागठबंधन सरकार को बालू एवं अवैध...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img