अंतर विद्यालय कैरोल गायन प्रतियोगिता का आयोजन

पटना में Inter School Carol Singing Competition का आयोजन, जिसमें 400 छात्रों ने भाग लिया। क्रिसमस कैरोल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहीं।


पटना: पटना के दीघा स्थित संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल में द ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की पटना शाखा द्वारा 16वीं एनथोनी वाल्टर पेरी मेमोरियल अंतर विद्यालय कैरोल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस Inter School Carol Singing Competition में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यीशु मसीह के जन्म पर आधारित कैन्टाटा ‘द थ्रिल ऑफ होप’ की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने क्रिसमस कैरोल के साथ अनुक्रम नृत्य प्रस्तुत किया। सांता क्लॉज के रूप में सौरभ जॉय ने जिंगल बेल्स की धुन पर प्रस्तुति दी और बच्चों व शिक्षकों के बीच मिठाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्कबिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा थे, जबकि फादर मार्टिन आनंद और पास्टर आनंद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


Key Highlights

  • पटना में 16वीं Anthony Walter Perry Memorial प्रतियोगिता आयोजित

  • करीब 400 छात्रों की भागीदारी, Inter School Carol Singing Competition

  • संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल में हुआ आयोजन

  • आर्कबिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा मुख्य अतिथि

  • हिन्दी और अंग्रेजी, सीनियर–जूनियर–शिक्षक तीन वर्गों में प्रतियोगिता


स्वागत संबोधन में विद्यालय के निदेशक ग्लेन गॉल्स्टन ने कहा कि क्रिसमस आपसी स्नेह और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कैरोल गायन की परंपरा को सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अध्यक्ष ग्लेंडा गॉल्स्टन ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि द ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की देशभर में 65 शाखाएं हैं और इसकी स्थापना वर्ष 1876 में हुई थी। मुख्य अतिथि आर्कबिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

प्रतियोगिता हिन्दी और अंग्रेजी कैरोल की सीनियर, जूनियर और शिक्षक वर्ग की श्रेणियों में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में अंग्रेजी कैरोल में संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल प्रथम और हिन्दी कैरोल में नॉट्रेडेम एकेडमी प्रथम रही। जूनियर वर्ग में संत कैरेन्स हाई स्कूल और संत कैरेन्स सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक वर्ग में अंग्रेजी कैरोल में संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल और हिन्दी कैरोल में डॉन बोस्को एकेडमी विजेता रही।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की सचिव सैंड्रा ईलिस ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर नेवील फिलिप्स, रसल फिलिप्स, कारलाईल पीटर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img