विष्णु अग्रवाल से आज इडी में पूछताछ

रांची: दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में इडी ने व्यापारी विष्णु अग्रवाल को 21 जून को हाजिर होने के लिए समन भेजा था.

उन्हें 21 जून को सुबह 10:30 बजे इडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होना है.

इडी ने दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में चार नवंबर 2022 को विष्णु अग्रवाल सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था. इडी ने जांच में पाया है कि दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद- बिक्री करनेवाले गिरोह ने चेशायर होम रोड स्थित जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ कर भरत प्रसाद को कागजी मालिक बनाया.

इसके बाद यह जमीन पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव को सिर्फ 1.78 करोड़ रुपये बेची गयी. पुनित से इस जमीन को 1.80 करोड़ रुपये में विष्णु अग्रवाल ने खरीदी. विष्णु अग्रवाल से मिली 1.80 करोड़ रुपये की राशि में से 1.50 करोड़ रुपये प्रेम प्रकाश के खाते में ट्रांसफर कर दिये गये.

 

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...