Train में लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, हथियार के साथ…

बक्सर: बक्सर पुलिस ने ट्रेन में लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह इलाहबाद से लेकर किउल तक ट्रेनों में लूटपाट करता था। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में बक्सर के एसपी शुभम आर्या ने बताया कि यह गिरोह इलाहबाद से किउल तक ट्रेनों में लूटपाट करता था। अगर किसी कारणवश लूटपाट नहीं कर पाता था तो फिर शराब या अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी करता था।

इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई अन्य जगहों पर फैला हुआ है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी से राहुल कुमार यादव नामक एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने गिरोह के बारे में बताया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में उसने दो अन्य का भी नाम बताया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Buxar में ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम

Train Train

Train

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img