अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की ट्रक के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

दरभंगा : मब्बी ओपी ने अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के ट्रक को भी बरामद किए हैं. जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

बताया जाता है कि दिल्ली मोर के पास ट्रक लुटेरों ने ट्रक को लूट कर भाग रहा था, इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने तत्काल मब्बी ओपी को सूचना दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी ने सभी थानों को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक के साथ दो अंतरराज्यीय ट्रक चोर को गिरफ्तार किया.

पुलिस से मिली जानकारी के आनुसार ट्रक में जो ड्राइवर था उसे उतारकर चोर ने बांध दिया और ट्रक लेकर भाग गया. ट्रक मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र में मिला, जिसमें फॉर्च्यून तेल लोड था. छानबीन के बाद लूटी हुई ट्रक को फॉर्च्यून तेल सहित अहियापुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया.

कांड में प्रयुक्त संदीप डीसीएम ट्रक नंबर यूपी 37टी 8301 को टेक्निकल सेल एवं पुलिस के सहयोग से बाजार समिति के नजदीक एनएच 57 बरामद किया गया. ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में लूटी गई 6 कार्टून एवं 45 कुल 105 फॉर्च्यून तेल बरामद किया गया. पुलिस ने ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो यूपी के रहने वाले हैं. बांकी लोगों की तलाश की जा रही है. इनके पास से दो मोबाइल, 6 कार्टून फॉर्च्यून तेल एवं 4 पोंच और डीसीएम और लूटी हुई ट्रक को बरामद किया गया है.

रिपोर्ट : रवि झा

तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर चढ़ा मोकामा पुलिस के हत्थे

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!