IPL 2026 Auction: रांची के सुशांत मिश्रा को मिली Rajasthan Royals में जगह, 90 लाख रुपए में हुए टीम में शामिल

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन आज (16 दिसंबर) से शुरू हो गई है. सभी क्रिकेट प्रेमी की नजर चल रहे आईपीएल ऑक्शन 2026 में टिकी हुई है. वहीं रांची के क्रिकेट प्रेमियोंकी नजर आईपीएल ऑक्शन में एक खिलाड़ी पर टिकी हुई थी. वही खिलाड़ी है रांची का घातक तेज गेंदबाज  सुशांत मिश्रा. सुशांत मिश्रा जब  ऑक्शन में आए तो उन पर शुरू में सभी ने बोली लगाई. उनकी बोली 30 लाख रुपए से शुरू हुई.

सभी ने सुशांत मिश्रा पर बोली लगाई मगर आखिरी में वह 90 लाख में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए. राजस्थान रॉयल्स ने युवा गेंदबाज सुशांत मिश्रा पर आखिरी तक भरोसा जताया. सुशांत मिश्रा अभी सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं. उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन पर दांव खेला है.

IPL 2026 Auction: युवा खिलाड़ी शुरू से रही है राजस्थान रॉयल्स की पसंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जिस प्रकार से सभी फ्रेंचाइजी अनुभवी खिलाड़ी पर बोली लगाना अधिक पसंद करते हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स इनके विपरीत युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के तरफ अधिक ध्यान देती है. IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स द्वारा सुशांत मिश्रा की खरीद सिर्फ एक नाम जोड़ने भर की डील नहीं है, बल्कि यह भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश है.

Ramgarh News: 15 दिसंबर से शुरू हुआ धान अधिप्राप्ति, उपायुक्त ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img