Ramgarh News: 15 दिसंबर से शुरू हुआ धान अधिप्राप्ति, उपायुक्त ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Ramgarh News: रामगढ़ में 15 दिसंबर से शुरू हुए धान अधिप्राप्ति के तहत मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी  रंजीता टोप्पो से जागरूकता वाहनों के रोस्टर आदि की. जानकारी देते हुए वाहन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को बिचौलियों से सावधान रहकर धान अधिप्राप्ति केंद्र पर ही अपने धान की बिक्री करने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया.

Ramgarh News: धान बिक्री के पूर्व किसानों को ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य

गौरतलब हो कि धान अधिप्राप्ति के तहत जिले के 22 पैक्स केन्द्रों पर किसान अपने धान की बिक्री कर सकते है. इस बार पैक्स अध्यक्ष, किसान के साथ साथ जनसेवकों का भी ई पॉस मशीन में बायोमेट्रिक लिया जा रहा है. साथ ही धान उठाव करने वाले मिलर जब पैक्स में जाएंगे तब उनका भी सत्यापन मशीन में कराया जाएगा, ताकि जितना धान पैक्स से उठाव कर मिल ले जाया गया उसकी मात्रा में गड़बड़ी न हो.

धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की बिक्री के पूर्व किसानों को ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है. धान बिक्री के 7 दिनों के अंदर किसानों को बोनस सहित 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. इस दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर समाहर्ता  कुमारी गीतांजली, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे. रामगढ़ से मो.एहसान मंजर की खबर…

75 साल पुराने ‘SIL’ ब्रांड की हुई वापसी, रिलायंस ने नए स्वाद और अंदाज में किया लॉन्च

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...