झारखंड में LPG संकट पर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- गैस नहीं मिली तो कोयला-लकड़ी से करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था

Jharkhand: झारखंड सहित देशभर में LPG सिलेंडर की क्राइसिस चल रही है। देश भर में हाहाकार मचा हुआ है इस पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने झारखंड के लोगों के लिए राहत की बात कही है कि गैस का बदले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।  झारखंड विधानसभा के बाहर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा- मैं देश के प्रधानमंत्री को आग्रह करूंगा कि झारखंड में जिस प्रकार के एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है। हाहाकार मचा हुआ है। महिलाएंबहनें सड़क पे उतर गई। किसान सड़क पे उतर गए। व्यवसायी लोग हमारे पास आ रहे हैं। रेस्टोरेंट के मालिक लोग आ रहे थे। आज तो हद हो गई। जब रिम्स बताइए जो हॉस्पिटल में भी हम गैस मुहैया नहीं करा पा रहे हैं वहां अपने मरीज को कैसे खाना देंगे? तो मैं तो एज ए स्वास्थ्य मंत्री और खाद्य प्रति मंत्री होने के नाते मैं कहना चाहता हूं वैकल्पिक व्यवस्था मैं कर रहा हूं। चाहे वो कोयला से हो चाहे वो लकड़ी से हो लेकिन अपने मरीजों को तो हम नहीं कुछ होने देंगे।

प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए

मैं मांग करता हूं कि हमारा जो झारखंड ये देश हमारा क्राइसिस के मूड में चला गया है और हमारे देश के प्रधानमंत्री जी मौन है उनको आगे आना चाहिए। आज सच्चाई सारे लोग रियलाइज कर रहे हैं। LPG नहीं मिल रहा है। यही फैक्ट है। पीड़ा हमें हो रही है। कल तो कई महिलाएं हमारे घर पे आ गई थी कि सर हमें गैस दीजिए सर। ब्लैक में ही खरीदवा दीजिए सर हमको। तो हम कहां से खरीदवा देंगे? ब्लैक में।

LPG नहीं मिला तो हम वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे- इऱफान अंसारी

यह आने वाले दिनों देखिए बहुत क्राइसिस होने वाला है और अगर हमें गैस नहीं मिलेगा तो हम वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। हम कोल इंडिया से हम बात करने जा रहे हैं कि हमको कोयला आप हमको दीजिए और दूसरे विकल्प के तौर पे लकड़ी और हम मट्टी का चूल्हा बनवाएंगे और उज्जवला योजना से तो अच्छा है कि हम मट्टी का चूल्हा बनवाए। फिर हमको उसी द्वार पे जाना होगा।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img