क्या Lalu अब राजनीतिक निर्णय लेने में सक्षम नहीं है? हिलसा में जदयू ने शक्ति सिंह को दी नसीहत

Lalu

नालंदा: नालंदा के हिलसा प्रखंड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद द्वारा हिलसा में एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी, जिसमें पूर्व विधायक व राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जदयू पार्टी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की है। जिसके बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के चाहने वाले लोग आक्रोशित है।

जदयू राजद की तरह मात्र एक परिवार की पार्टी नहीं है, जदयू लाखों कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही परिवार है। अगर शक्ति सिंह यादव ने सदन का दरवाजा भी देखा है तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल था और उन्हें अशोभनीय टिप्पणी करते हुए शर्म नहीं आई।

शक्ति यादव को जदयू के अंदर झांकने से पहले यह बताना चाहिए कि वे तेजस्वी के गुट में है या तेजप्रताप के गुट में। लालू जी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और उनके पुत्र ने दरकिनार कर दिया है। लालू जी की राजनैतिक स्थिति क्या हो गयी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए उनको फैसला लेने का अधिकार नही है। क्या लालू यादव राजनीतिक निर्णय लेने में असक्षम हो गए है?

जिस नेता ने बिहार की दशा व दिशा बदल कर रख दी है वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने से पहले हजार बार सोचना चाहिए। उनके द्वारा किये गए कार्यो का अनुसरण देश के अन्य राज्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को क्लाइमेट लीडर के रूप में जाना जाता हैं। मुख्यमंत्री ने हिलसा विधानसभा को उद्योग से जोड़ा, जिससे हजारों की संख्या में रोजगार का सृजन हुआ। हिलसा शहर के दोनों तरफ बाईपास की सौगात दी, पश्चिमी बाईपास पर गाड़ियों का परिचालन हो रहा है पूर्वी बाईपास प्रक्रियाधीन है।

राज्य मुख्यालय व जिला मुख्यालय आवगमन हेतु बेहतर कनेक्टिविटी है, लोग घंटो की यात्रा मिनटों में पूरा हो रहा है। विधानसभा अंतर्गत प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय का भवन बनकर तैयार हैं जिससे एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित कार्यों का निष्पादन हो रहा है। विधानसभा अंतर्गत पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो गया है अथवा हो रहा है जिससे आम लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगना पड़े। युवाओं के लिए हिलसा विधानसभा अंतर्गत सभी पंचायतों में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।

सभी पंचायतों में पुस्तकालय का निर्माण हो रहा है। नल – जल योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इतना जनकल्याण कर दिया है जो सीमित समय मे गणना नहीं की जा सकती है। मौके पर जदयू के वरीय नेता भरत शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, अतिपिछड़ा नेता पवन संतोष, रजनीश ठाकुर, महादलित नेता अरुण कुमार चौधरी, जदयू नेता अशोक कुमार, पिंटू कुमार सहित कई नेता उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पूर्व Deputy CM के भाई ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, पुलिस ने आज ही चिपकाया था कुर्की का इश्तेहार
Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu

Lalu

Highlights

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img