खगड़िया: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को खगड़िया पहुंचे। खगड़िया में जे पी नड्डा ने लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में मतदान की लोगों से अपील की। इस दौरान उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। जे पी नड्डा ने खगड़िया के गोगरी भगवान हाई स्कूल के मैदान में खगड़िया लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी राजेश वर्मा को विजयी बनाने की अपील के साथ ही कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश के विकास की गति और तेज होगा।
अभी 8 लाख लोगों को गरीबों को अनाज मुफ्त में मिल रहा है। दस वर्षों में केंद्र की सरकार ने 4 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया, आने वाले दिनों में 3 करोड़ और लोगों को घर दिया जायेगा। देश तेजी से विकास करेगा और विश्वगुरु बनेगा। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी तंज कसा और कहा कि इंडिया गठबंधन परिवारवाद से ग्रसित है। परिवारवाद के कारण विकास में हमेशा बाधा उत्पन्न होते रहता है।
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
BJP अध्यक्ष के बयान पर RJD का पलटवार कहा ‘हम जनता की गोद में हैं’
J P NADDA J P NADDA J P NADDA
J P NADDA
Highlights


