JAC 10thResult : इस दिन जारी हो सकता है जैक मैट्रिक रिजल्ट…

JAC 10thResult

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जैक कल यानि कि 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : कहीं उड़ ना जाए! कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट… 

JAC 10thResult : 4.33 लाख विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा घोषित किया जाएगा। जैक बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

JAC 10thResult : कल जारी हो सकता है रिजल्ट
JAC 10thResult : कल जारी हो सकता है रिजल्ट

ये भी पढ़ें-Koderma में हाथियों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला… 

बताते चलें कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 4.33 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा विभाग और जैक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Congress का राजभवन घेराव आज, सरना धर्म कोड को… 

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जून के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है। पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आएगा, इसके बाद आर्ट्स का परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...