JAC Exam 2026 Update: 3 फरवरी से शुरू मैट्रिक-इंटर Exam, दो पालियों में परीक्षा, 24 जिलों में कड़े इंतजाम

झारखंड में JAC मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 तीन फरवरी से शुरू होगी। Exam दो पालियों में होगी, राज्यभर में कंट्रोल रूम और कड़े इंतजाम किए गए हैं।


JAC Exam 2026 Update रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन तीन फरवरी से किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और यह 23 फरवरी तक चलेगी। जैक ने राज्य के सभी 24 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर सभी जिलों को भेज दिया गया है।

JAC Exam 2026 Update: परीक्षा का समय और विषय

जैक द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली पूर्वाह्न 9:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें मैट्रिक के आईटीआई एवं अन्य वोकेशनल विषयों की परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें इंटरमीडिएट के वोकेशनल विषयों की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

राज्यभर में मैट्रिक परीक्षा में 4,23,861 परीक्षार्थी 1232 केंद्रों पर शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,24,321 परीक्षार्थी 757 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।


Key Highlights

  • जैक मैट्रिक और इंटर परीक्षा 3 फरवरी से शुरू

  • परीक्षा दो पालियों में, 23 फरवरी तक आयोजन

  • राज्यभर में 24 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

  • रांची जिले में 139 केंद्रों पर होगी परीक्षा

  • फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करने पर सख्त कार्रवाई


JAC Exam 2026 Update: कंट्रोल रूम और प्रशासनिक तैयारी

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जैक ने तीन स्तर पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। काउंसिल कार्यालय रांची में मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा संताल परगना प्रमंडल के लिए दुमका और पलामू प्रमंडल के लिए मेदिनीनगर स्थित कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं।

जैक ने सभी जिलों के उपायुक्तों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों, कोषागार पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भेजे हैं।

JAC Exam 2026 Update: रांची जिले में परीक्षा केंद्र और ट्रैफिक व्यवस्था

रांची जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 139 केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक के 32,723 परीक्षार्थी 87 केंद्रों पर परीक्षा देंगे, जबकि इंटरमीडिएट के 32,197 परीक्षार्थी 52 केंद्रों पर बैठेंगे। जिला शिक्षा कार्यालय में कंट्रोल रूम सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कार्यरत रहेगा।

परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है। दोपहर 12:30 बजे और शाम 5:00 बजे के बाद विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img