Advertisement
Advertisement

Jagannathpur Vidhansabha Chunav: सोनाराम सिंकू होंगे रिटर्न या गीता कोड़ा मारेंगी बाजी? जानिए इस सीट का रिकॉर्ड

Jagannathpur Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं, चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारियां और चुनावी संभावनाएं। आज जगन्नाथपुर विधानसभा के बारे में जानिए…

जगन्नाथपुर में कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट (Jagannathpur Vidhansabha Chunav), पश्चिम सिंहभूम जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गयी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है।

इस बार इस सीट (Jagannathpur Vidhansabha Chunav) पर कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक सोनाराम सिंकू को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने गीता कोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। इस सीट से गीता कोड़ा दो बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं उनके पति मधु कोड़ा भी इस सीट से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। ऐसे इस बार इस सीट पर सिटिंग विधायक और पूर्व विधायक के बीच मुकाबला है, जो दिलचस्प होने की उम्मीद है। हालांकि किसके सिर जीत का ताज सजेगा, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Jagannathpur Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक

इस सीट (Jagannathpur Vidhansabha Chunav) पर 2005 से अब तक के चुनाव परिणाम की बात करें तो 2005 के विधानसभा चुनाव में मधु कोड़ा ने एक रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस सीट पर न केवल निर्दलीय चुनाव जीता था, बल्कि सीएम के पद तक भी पहुंचा था। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंगल सिंह सिंकु को हराया था। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने जय भारत समानता पार्टी (जेबीएसपी) के टिकट पर बीजेपी के सोनाराम बिरुआ को हराया था।

2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेबीएसपी और बीजेपी के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें गीता कोड़ा ने जेबीएसपी के टिकट पर जीत दर्ज कर इस क्षेत्र से दोबारा विधायक बनी थी। इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मंगल सिंह सुरेन को हराया था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेवीएम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू ने जेवीएम उम्मीदवार मंगल सिंह बोबोंगा को हराया था।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...