Patna– नेपाली नगर में बुलडोजर की कार्रवाई पर जगदानंद सिंह ने तंज भरे अन्दाज में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब योगी की तर्ज पर बुलडोजर चलवाने का काम कर रहें है. प्रशासन तब कहां गया था, जब इन घरों का निर्माण हो रहा था. पाली नगर में सरकार के आंख के नीचे मकान का निर्माण करवाया गया. लेकिन उसे रोकने की कोई कार्रवाई नहीं हुई. इन घरों को बुलडोज करने के बजाय आर्थिक दंड लेकर नियमित करने की जरुरत है.
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि राजद ने आदिवासी हितों की रक्षा के लिए लम्बा संघर्ष किया है, लेकिन हमारे लिए व्यक्ति नहीं विचारधारा महत्वपूर्ण है. हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं होकर एक खास विचारधारा से है. राजद पूरी तरह यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है. वह जल्द ही पटना आकर महागठबंधन के नेताओं और विधायकों से मुलाकात करेंगे.
इसके साथ ही जगदानंद सिंह ने विधान सभा में राजद का एक बार फिर से बड़ा दल बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राजद अब महानगर के साथ-साथ हर इलाके में अपनी पैठ बनाने के लिए काम कर रही है. आने वाले समय में चुनाव में बेहतर तरीके से भागीदारी स्थापित करने के लिए विधायकों और सांसदों को काम में लगाया गया है.
रिपोर्ट- प्रणव राज







