जयराम ने किया उलगुलान आह्वान- सरकार के खिलाफ छात्र रांची कूच की करे तैयारी

बेरोजगार युवाओं की मांग नहीं सुन रही सरकार

झरिया (धनबाद) : जयराम ने किया उलगुलान- नियोजन नीति 2021 हाईकोर्ट के द्वारा रद्द हो जाने के बाद विभिन्न विभागों की परीक्षा की तैयारी कर छात्र आक्रोशित में है. वहीं बलियापुर पहुंचे छात्र नेता टाइगर जयराम महतो ने राज्य सरकार की नियोजन नीति रद्द होने पर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और छात्रों से उलगुलान का आह्वान किया है.

जयराम ने किया उलगुलान: युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती हेमंत सरकार

दरअसल जयराम महतो झारखंड के पितामह स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के मौके पर बिनोद धाम बलियापुर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया. उसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जयराम ने युवाओं, बेरोजगार छात्रों से आग्रह किया कि वह राजधानी पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करें. क्योंकि यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती, बल्कि अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करना चाहती है.

jairam1 1 22Scope News

उलगुलान करने से ही मिलेगा हक

जयराम ने कहा विपक्ष भी ऐसे मुद्दों को लेकर आंदोलन करती है, जिसका झारखंड या झारखंडियों से कोई वास्ता नहीं है. छात्र आंदोलित होंगे और उलगुलान करेंगे तब जाकर ही उनका हक मिल पाएगा. सरकार नियोजन नीति लाएगी और रद्द करेगी. कभी उसे कोर्ट रद्द करेगा तो कभी सरकार खुद से ही रद्द करेगी. इस परिस्थिति में नुकसान सिर्फ और सिर्फ वैसे छात्रों का होता जो अपने गरीब माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन उनका सरकारी नौकरी करने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाता.

जयराम ने किया उलगुलान: झारखंडी जनमानस पर खड़ी नहीं उतरी हेमंत सरकार

टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में 22 सालों में यही स्थिति चली आ रही है. यह सरकार भी कहने को झारखंडी जनमानस की भावनाओं का ख्याल रखती है, लेकिन झारखंडी जनमानस का कुछ कल्याण हो इस और सरकार का ध्यान ही नहीं है. ऐसे में उलगुलान ही एकमात्र रास्ता है. सभी छात्र राजधानी रांची पहुंचे और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें तब जाकर बहरी सरकार छात्रों की बातें सुनेगी.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Saffrn

Trending News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...

Sathankulam Custodial Death Case: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को...

Madurai: मद्रास हाईकोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। कोर्ट ने 6 साल पगले के एक...

मगध मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार दादी को...

गयाजी : गयाजी के सबसे बड़े अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

जमीनी विवाद में कुदाल से हमला, एक की मौत, आधा दर्जन...

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img