जमा खान ने कहा- हमारी चाहत है कि पार्टी 17 सीटों पर लड़े चुनाव

पटना : बिहार सरकार के मंत्री जमा खान आज जदयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। सीट शेयरिंग को लेकर मंत्री जमा खान ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि 2019 में हम लोगों ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 16 सीटों पर जीता था। इस बार भी हम चाहते हैं कि 17 सीट पर चुनाव लड़े। जाम खान ने कहा कि राजद से हमारी बातचीत होती रहती है, तालमेल है। लेकिन हमारी चाहत है कि 17 सीट पर हम चुनाव लड़े।

जमा खान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कोई प्रेशर में नहीं है। विकास के लिए जाने जाते है और पूरा महागठबंधन परिवार एकजुट है। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद के विवादित बयान पर मंत्री जमा ने कहा कि कोई कुछ भी बयान देता है इस पर ज्यादा नोटिस लेने की जरूरत नहीं है। आप लोग से अनुरोध है कि देश को बचाए। जब चुनाव आता है तो बीजेपी मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम करती है।

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जमा खान ने कहा कि ये मेरा देश है और कुछ चंद लोग इसको बिगड़ना चाहते है मेरा उनसे अनुरोध इसको न बिगाड़े। किसी भी धर्म या आस्था के विषय पर किसी भी व्यक्ति को बयान नहीं दिन चाहिए। मंत्री जमा ख़ान ने कहा कि राम मंदिर हम भी जाएंगे। ये देश सभी का है इसमें बोलने की जरूरत नहीं है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...