गृह मंत्री की घोषणा का मजाक उड़ाते दिखे जमादार, घूस लेते व शराब पीते Video वायरल

मधेपुरा : नई सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के घोषणा का मजाक उड़ाते मधेपुरा के शंकरपुर थाना का जमादार उत्तम कुमार मंडल का वीडियो सामने आया है। गृह मंत्री के प्रशासन ही शराबबंदी का खुलेआम मजाक उड़ाते सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखे गए। बिहार में खुलेआम शराब मिल जाता है और इसे न केवल आम लोग बल्कि जिन्हें इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है वह भी इसे इसका खूब मखौल उड़ाते हैं और जमकर मजा लेते हैं।

ताजा मामला मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र का है

ताजा मामला मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र का है। जहां शंकरपुर थाना में तैनात एक जमादार उत्तम कुमार मंडल एक पीड़ित से घूस लेते हुए और मस्त मटन और वोडका का सेवन करते दिख रहे हैं। यह पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां शंकरपुर थाना में तैनात जमादार उत्तम कुमार एक पीड़ित राहुल कुमार से घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि इसके सामने जमादारजो वर्दी में ही सरकार के नियम और कानून को ताक पर रखकर मौज मस्ती करते हुए शराब पी रहे हैं। साथ ही साथ पुलिस मुख्यालय का पोल भी खोल रहे हैं।

‘उत्तम मंडल घुस यह कह कर लेते हैं कि पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है’

वीडियो में जमादार उत्तम मंडल घुस यह कह कर लेते हैं कि पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है। इसलिए वह दो हजार और पांच हजार नहीं लेते हैं। वह सीधे 20 से 25 हजार लेते हैं और काम पारदर्शिता के साथ करते हैं। यह वीडियो पुलिस विभाग और मुख्यालय का पोल खोलने के लिए काफी है। जहां बिना घूस के एफआईआर नहीं होने की बात सामने आती है। यहां पर घूस लेकर काम करने की बात सामने आ रही है।

SHO रोशन कुमार आसपास के कई थाना के पुलिस को लेकर छापेमारी करने राहुल कुमार पिता के घर पहुंचे थे

बताया जाता है कि वर्ष 2024 का एक मामला है। जिसमें शंकरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष रोशन कुमार आसपास के कई थाना के पुलिस को लेकर छापेमारी करने राहुल कुमार पिता के घर पहुंचे थे। उनके किराना दुकान के लगभग सभी सामान को जब्त कर चोरी का सामान बता दिया। राहुल कुमार को आसपास के अपराधियों के गिरोह का सदस्य बताया और खुद से एक फिर कर दिया मामला दर्ज हो गया। राहुल कुमार को जेल भेज दिया गया। इस बीच जो कैश पुलिस ने वहां से जब्त किया था वह पैसा भी पुलिस ने रख लिया। उसको जब्ती सूची में दर्ज नहीं किया। जब राहुल कुमार बेल करवा कर वापस आया तो पैसे का डिमांड किया।

केस के आईओ उत्तम कुमार मंडल लगातार राहुल कुमार का शोषण करता रहा

उन्होंने कहा कि जब सामान तुम्हारा छूटेगा तो तुमको वह पैसा मिल जाएगा। लेकिन पुलिस ने आज तक समान छोड़ी है और ना ही रुपए वापस किया। पुलिस आज तक न्यायालय में यह साबित नहीं कर पाया है कि राहुल के यहां का सामान चोरी का है और राहुल कुमार अपराधी या फिर चोर है। अभी हाल ही में जब न्यायालय के आदेश पर सामानों का परेड करवाया गया तो एक अनजान व्यक्ति को उक्त सामान का मालिक बना दिया। जो कि न्यायालय में आदमी ने बाद में शपथ पत्र दिया है कि उसे आदमी से उसका कोई वास्ता नहीं है। पुलिस ने जबरदस्ती उसे समान का मालिक बनाया है। इस परेड का गवाह बनाया है। केस के आईओ उत्तम कुमार मंडल लगातार राहुल कुमार का शोषण करता रहा।

SP संदीप कुमार सिंह को भी आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई

इस संबंध में उन्होंने एसपी संदीप कुमार सिंह को भी आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पीड़ित राहुल कुमार ने कहा कि उनको लगातार धमकी दी जा रही है कि वीडियो किसी को दिया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने न्याय की मांग किया है। वहीं इस संबंध में आरोपी जमादार उत्तम मंडल ने कहा कि मैं विधि सम्मत करवाई कर रहा हूं। शराब और घुस के मामले पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की टीम ने हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img