जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के सीओ रामनरेश सोनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
सोमवार सुबह उनके मुसाबनी स्थित आवास में उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद
उन्हें टीएमएच लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मुसाबनी के सीओ: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मुसाबनी सीओ रामनरेश सोनी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे को छोड़ गये. एक बेटी दस साल की और दूसरा बेटा तीन साल का है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर जिले के उपायुक्त विजया जाधव के अलावा तमाम आला अधिकारी टीएमएच पहुंचे. इस घटना से प्रशासन में शोक की लहर है. वे मुसाबनी के सीओ थे.

इलाहाबाद के रहने वाले थे राम नरेश सोनी
जून 2022 में इनका एसडीओ के पद पर प्रमोशन भी हो हुआ था, बस पोस्टिंग होनी बाकी थी. राम नरेश सोनी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले थे. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य और दिल्ली से सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री ली है. साल 2010 में एटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बीडीओ कम सीओ के पद पर पलामू सतबरूआ प्रखंड में हुई थी. अब तक उन्होंने झारखंड के पलामू, धनबाद, साहेबगंज और बोकारो में अपना योगदान दिया था.
रिपोर्ट: बिपिन
Highlights







