Jamshedpur: परसुडीह में ड्रग पेडलर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, 119 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

Jamshedpur: शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रोबर्ट स्कूल के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 119 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक सफेद हुंडई कार, बैंक से जुड़े दस्तावेज, कई क्यूआर कोड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Jamshedpur: ड्रग तस्करी में QR कोड का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी QR कोड (PhonePe, Google Pay, Amazon Pay, BharatPe, Airtel Payment आदि) के माध्यम से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे थे। डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन किया गया है, जिसकी जांच जारी है।

Jamshedpur: गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संत रोबर्ट स्कूल के पीछे कुछ लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसके आधार पर गठित विशेष छापामारी टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी परसुडीह क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

Jamshedpur: गिरफ्तार आरोपी

  • अरविंद शर्मा उर्फ कैडी उर्फ छोटू (23 वर्ष) – सोपोडेरा, परसुडीह
  • सन्नी स्वांसी (19 वर्ष) – सोपोडेरा, परसुडीह
  • मो. समीर (26 वर्ष) – मकदमपुर, परसुडीह
  • मो. सब्बीर हुसैन (29 वर्ष) – मकदमपुर रोड, परसुडीह
  • मो. तौफिक आलम (19 वर्ष) – सलगाझारी, परसुडीह

Jamshedpur: बरामद सामान

  • 119 पुड़िया ब्राउन शुगर
  • हुंडई की सफेद कार
  • विभिन्न बैंकों के चेकबुक, पासबुक, क्रेडिट कार्ड
  • 09 क्यूआर कोड (विभिन्न डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से जुड़े)
  • 04 मोबाइल फोन
  • लाखों रुपये का डिजिटल लेन-देन
Saffrn

Trending News

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img