Advertisment

JDU प्रखंड अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने जम कर किया हंगामा

पश्चिम चंपारण:पश्चिम चंपारण में एक जदयू नेता की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पश्चिम चंपारण के भितहा की है जहां अपराधियों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जदयू भितहा प्रखंड अध्यक्ष वैभव राठी के रूप में की गई। घटना के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद आक्रोशित हो कर लोगों ने अस्पताल में पहुंच कर जम कर बवाल मचाया। बताया जाता है कि मृतक दाढ़ी बनाने तमकुहा बाजार में सैलून गए थे तभी दो बदमाश सैलून में घुस कर उन्हें गोली मार दी।

गोली मारने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए जबकि बाजार में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित लोग अस्पताल पहुंच कर जम कर हंगामा किया। घटना की जानकारी के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Deputy CM विजय सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

JDU JDU

JDU

Highlights

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...