पटना : 12 फरवरी को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जदयू के द्वारा विहिप् जारी कर दिया गया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि जो भी विहिप् के खिलाफ जाता है उसे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कहा कि बिहार को नरेंद्र मोदी की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। वहीं उन्होंने जीतन राम मांझी की नाराजगी पर कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। उनके बेटे संतोष कुमार सुमन कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए और सभी भागों में परिवार भी ग्रहण कर लिया है।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट







