बोकारोः सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2-B में एक अपार्टमेंट से करीबन तीन लाख के गहने सहित पचीस हजार की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि आवास संख्या 421 में रहने वाले शशि भूषण सिंह अपने बीमार ससुर को देखने के लिए ससुराल गए थे, जब सुबह आकर देखा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था, सारे समान बिखरे पड़े थे.
सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस अगल-बगल के सीसी टीवी के माध्यम से चोरों का पहचान करने की प्रयास कर रही है, डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.


