झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, JAC Warning के साथ सख्त नियम, Fake Question Paper पर जेल का प्रावधान

Jharkhand Board Exam 2026 की शुरुआत। JAC ने फर्जी प्रश्नपत्र को लेकर सख्त चेतावनी जारी की, परीक्षा केंद्रों पर कड़े नियम, छात्रों के लिए जरूरी सलाह।


Fake Question Paper :झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। पहले दिन मैट्रिक के परीक्षार्थी आईआईटी सहित अन्य व्यवसायिक विषयों की परीक्षा देंगे। वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा निर्धारित है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। इसमें 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह सवा नौ बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।


Key Highlights

  1. झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा मंगलवार से शुरू

  2. इंटर परीक्षा दोपहर 2 से 5.15 बजे तक, 15 मिनट अतिरिक्त समय

  3. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित

  4. फर्जी प्रश्नपत्र फैलाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान

  5. छात्रों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह


Fake Question Paper : परीक्षा केंद्रों पर सख्ती और निषेधाज्ञा

परीक्षा के शांतिपूर्ण और अनुशासित संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की गहन जांच की जाएगी। छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामान पाए जाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।
परीक्षार्थी अपने साथ केवल पेन और एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई है, जबकि रंगीन बोतल, बैग, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डिजिटल घड़ी पहनने की मनाही है, हालांकि एनालॉग घड़ी की अनुमति दी गई है।
परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही शौचालय जाने की अनुमति होगी, जबकि परीक्षा समाप्ति से आधे घंटे पहले शौचालय जाने पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

Fake Question Paper : JAC की सख्त चेतावनी और छात्रों के लिए जरूरी सलाह

झारखंड अधिविद्य परिषद् ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। परिषद् ने स्पष्ट किया है कि फर्जी या भ्रामक प्रश्नपत्र तैयार करना, उन्हें साझा करना या सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों पर राज्य और जिला स्तर की साइबर सेल व पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। दोषी पाए जाने पर कारावास के साथ आर्थिक दंड का भी प्रावधान किया गया है।
जैक ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे बोर्ड परीक्षा को स्कूल की सामान्य परीक्षा की तरह ही लें और अनावश्यक मानसिक दबाव से बचें। संतुलित भोजन करें, कम से कम आठ घंटे की नींद लें और तनावमुक्त रहकर परीक्षा में शामिल हों। परीक्षा के दौरान नए टॉपिक पढ़ने से बचें और पहले से पढ़े गए पाठ्यक्रम का ही दोहराव करें। प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले 15 मिनट सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और जिन प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट हों, उन्हें पहले हल करें, ताकि आत्मविश्वास बना रहे।

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img