झारखंड स्थापना दिवस: मोरहाबादी में होगा मुख्य समारोह, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि

राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

रांची : झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे. इसके अलावा राजय के आठ मंत्रियों को आठ जिलों का प्रभार दिया गया है,

जो जिलों में स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.

इनमें लोहरदगा जिले में मंत्री रामेश्वर उरांव, सरायकेला – खरसावां में चंपई सोरेन,

बोकारो में जगरनाथ महतो, पश्चिमी सिंहभूम में जोबा मांझी, पूवी्र सिंहभूम में बन्ना गुप्ता,

रामगढ़ में बादल पत्रलेख, गढ़वा में मिथिलेश ठाकुर व देवघर में हफीजुल हसन शामिल होंगे.

एक हजार को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मुख्य समारोह तीन घंटे का होगा. दिन के तीन बजे से शाम छह बजे तक कार्यक्रम चलेगा. मौके पर लगीाग पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास होगा. वहीं एक हजार से अधिक नवचयनित को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा.

परिसंपत्तियों का होगा वितरण

स्थापना दिवस के मौके पर 2000 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण होगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लाभुक भी उपस्थित रहेंगे. खेल विभाग की ओर से सहाय योजना के लाभुकों के बीच भी सीएम चेक वितरित करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, गव्य विकास योजना के लाभुक, जेएसएसपीएस के बैंक लिंकेज से लेकर फूलो झानो योजना के लाभुकों के बीच भी परिसंपत्ति का वितरण होगा. श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, मेधावी पुत्र – पुत्री छात्रवृत्ति योजना व अन्य योजनाओं के लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया जायेगा. वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बड़ी संख्या में किशोरियों को प्रमाण पत्र बांटा जायेगा. साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना आदि के लाभुकों को चेक दिया जायेगा.

झारखंड स्थापना दिवस: नयी योजनाओं व पॉलिसी की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री समारोह में सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना व एकलव्य स्किल स्कीम योजना का शुभारंग करेंगे. वहीं, इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड इथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 लाूच करेंगे. साथ ही सुखाड़ पर किसानों के लिए मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल की भी लांचिंग की जायेगी.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!