जमशेदपुरः झारखण्ड लेबर यूनियन ने आज उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन ने कई मांगो सिलिकोसिस बोर्ड गठन करने उनको आर्थिक सहायता पहुँचाने, उनके लिये पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाएं लागू करने, मृतक के आश्रितों को मुआवआ देने जैसी कई मांगो को लेकर धरना दिया।
ये भी पढ़ें- उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर आपूर्ति जागरूकता रथ को किया रवाना
यूनियन की मांग है कि सरकार अविलंब सभी मांगो की पूर्ति करे। यूनियन ने सिलिकोसिस जैसे गंभीर मामले को लेकर सरकार से कोई निर्णय निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सिलिकोसिस ना हो इस पर सरकार कंपनियों के लिये बनाए गये नियम पर विशेष नजर रखें।


