CPI (माओवादी) के प्रतिरोध सप्ताह व बंदी को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रांची. झारखंड पुलिस ने भाकापा (माओवादी) द्वारा 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को घोषित एकदिवसीय बंदी को लेकर राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस मुख्यालय सभागार में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक, अभियान-सह-पुलिस प्रवक्ता ने मीडियाकर्मियों को राज्य की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी।

झारखंड पुलिस अलर्ट

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आज दिनांक-07.10.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, अभियान-सह-पुलिस प्रवक्ता, झारखंड पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में मीडिया को भाकापा (माओवादी) द्वारा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, प०बंगाल एवं असम राज्य में दिनांक-08.10.2025 से 14.10.2025 तक प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह एवं दिनांक 15.10.2025 को एकदिवसीय बन्दी के मद्देनजर झारखण्ड पुलिस की तैयारी एवं सतर्कता के संबंध में संबोधित किया।

पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति

राज्य में शान्ति एवं सुरक्षा बनाये रखना झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं। माओवादियों का दिनांक 15.10.2025 को एकदिवसीय बन्दी को लेकर आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सभी संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालय/रेल/ सड़क मार्ग आदि पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

बन्दी के मद्देनजर आम जनता निर्भीक होकर अपना रोजमर्रा का कार्य करें एवं किसी तरह की परेशानी हो तो पुलिस को अविलंब सुचित करें, इसके लिए पुलिस सदैव आम जनता की सेवा में लगातार तत्पर है। राज्य की जनता से यह भी अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें।

Saffrn

Trending News

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...

Hazaribagh में मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल, जिला बंद से...

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे जिले को...

गयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 28 जीवित कछुए बरामद, वन...

गयाजी : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गयाजी ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 28 अदद जीवित...

दरभंगा में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी, युद्ध की आशंका से टैंक...

दरभंगा : दरभंगा जिले सहित बिहार के कई सीमावर्ती इलाकों में युद्ध या आपूर्ति ठप होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी...

पूर्णिया में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू, अग्निपीड़ित परिवारों को...

पटना : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत पटराहा पंचायत के बेलदारी डोबियाही मुसहरी टोला वार्ड संख्या-8 में बीते दिनों भीषण आग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img