Hazaribagh में मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल, जिला बंद से थमा जनजीवन

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य वारदात के विरोध में आज हजारीबाग बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लोग सड़कों पर उतरकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

व्यापारियों ने न्याय की मांग को लेकर अपनी स्वेच्छा से दुकानें बंद रखी

स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि यह घटना बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली है। उनका कहना है कि हजारीबाग में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। न्याय की मांग को लेकर व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखी हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

महिलाओं में भी भारी आक्रोश है

इस घटना को लेकर महिलाओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सांसद मनीष जायसवाल ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए

वहीं भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह आंदोलन हजारीबाग से निकलकर पूरे झारखंड में फैल सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

दरअसल यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है। प्रशासन की कथित सुस्ती को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है, जिसका नतीजा आज हजारीबाग बंद के रूप में सामने आया है। आम नागरिकों से लेकर राजनीतिक दलों तक, सभी एकजुट होकर न्याय की मांग कर रहे हैं। लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...