झारखंड में पुलिस सिपाही के 4919 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू। मैट्रिक पास युवाओं को मौका, 18 से 25 वर्ष आयु सीमा। जल्द जारी होगी अधियाचना।
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: रांची: झारखंड में युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से लंबित पड़ी पुलिस सिपाही भर्ती अब फिर शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पहले चरण में सिपाही के 4919 पदों पर बहाली शुरू करने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय को प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था और अब इस पर अमल शुरू हो गया है।
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 9671 पद खाली, चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे
झारखंड पुलिस में वर्तमान समय में सिपाही के 9671 पद खाली हैं। हालांकि रोस्टर क्लीयरेंस और अधियाचना की प्रक्रिया लंबी होने के कारण फिलहाल उन पदों में से केवल पहले भेजे गए 4919 पदों पर भर्ती शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय ने इन पदों के लिए पहले ही रोस्टर क्लीयरेंस भेज दिया था, इसलिए इन्हीं पदों पर बहाली आगे बढ़ाई जा रही है।
Key Highlights
झारखंड में सिपाही के 4919 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
राज्य में कुल 9671 Constable पद खाली, चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।
न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास, आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय होने की संभावना।
साल 2023 की रद्द हुई JSSC Constable भर्ती की जगह नई प्रक्रिया।
28 नवंबर को 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम हेमंत सोरेन।
बहाली की प्रक्रिया झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (होम गार्ड), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार की जाएगी, जिसे मार्च 2025 में अधिसूचित किया गया था।
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 2023 की रद्द भर्ती की जगह नई प्रक्रिया
वर्ष 2023 में जिलावार सिपाही नियुक्ति के लिए जेएसएससी द्वारा विज्ञापन जारी हुआ था, लेकिन सरकार ने बाद में अधियाचना वापस लेकर प्रक्रिया रद्द कर दी थी। अब दो साल बाद फिर से भर्ती की नई प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय जल्द ही गृह विभाग को अधियाचना भेजेगा।
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन?
नई भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होगी।
आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रहने की संभावना है, और यह सीमा भर्ती प्रारंभ होने की तारीख से प्रभावी होगी।
झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: झारखंड पुलिस में रिक्त पदों की स्थिति
| पद | रिक्त पद |
|---|---|
| सिपाही (जिला) | 9671 |
| सिपाही (जैप) | 639 |
| सिपाही (आईआरबी) | 1534 |
| सिपाही (विशिष्ट आईआरबी) | 91 |
| एसआई | 181 |
| फोर्थ ग्रेड पुलिसकर्मी | 800 |
इसके अलावा एसआई के 946 पद, परिचारी के 29 पद और अन्य श्रेणियों के पदों पर भी अधियाचना प्रक्रियाधीन है।
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: जेएसएससी में 20 हजार पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की करीब 20 हजार पोस्ट पर नियुक्ति प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में जारी है। इनमें प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं:
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2023 – 488 पद
मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2023 – 455 पद
आबकारी सिपाही 2023 – 580 पद
पैरामेडिकल 2023 – 2532 पद
इंटर लेवल 2024 – 863 पद
सचिवालय आशुलिपिक 2024 – 455 पद
एसआई 2025 – 975 पद
क्षेत्रीय कार्यकर्ता, वैज्ञानिक सहायक समेत अन्य परीक्षाएं
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 28 नवंबर को 8512 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में 8512 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोरहाबादी मैदान में बड़े स्तर पर काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विभागवार नियुक्ति पत्र वितरण
सहायक आचार्य – 8000
सहायक निबंधक – 08
उप समाहर्ता – 207
श्रम अधीक्षक – 14
डीएसपी – 35
प्रोबेशन पदाधिकारी – 06
राज्य कर पदाधिकारी – 56
निरीक्षक उत्पाद – 03
झारखंड शिक्षा सेवा – 10
दंत चिकित्सा पदाधिकारी – 22
जिला समादेष्टा – 01
कीटपालक – 150
Highlights


