Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 4919 पदों पर बहाली शुरू, कांस्टेबल वैकेंसी अपडेट झारखंड

झारखंड में पुलिस सिपाही के 4919 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू। मैट्रिक पास युवाओं को मौका, 18 से 25 वर्ष आयु सीमा। जल्द जारी होगी अधियाचना।


Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: रांची: झारखंड में युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से लंबित पड़ी पुलिस सिपाही भर्ती अब फिर शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पहले चरण में सिपाही के 4919 पदों पर बहाली शुरू करने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय को प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था और अब इस पर अमल शुरू हो गया है।

Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 9671 पद खाली, चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे

झारखंड पुलिस में वर्तमान समय में सिपाही के 9671 पद खाली हैं। हालांकि रोस्टर क्लीयरेंस और अधियाचना की प्रक्रिया लंबी होने के कारण फिलहाल उन पदों में से केवल पहले भेजे गए 4919 पदों पर भर्ती शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय ने इन पदों के लिए पहले ही रोस्टर क्लीयरेंस भेज दिया था, इसलिए इन्हीं पदों पर बहाली आगे बढ़ाई जा रही है।


Key Highlights

  • झारखंड में सिपाही के 4919 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

  • राज्य में कुल 9671 Constable पद खाली, चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

  • न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास, आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय होने की संभावना।

  • साल 2023 की रद्द हुई JSSC Constable भर्ती की जगह नई प्रक्रिया।

  • 28 नवंबर को 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम हेमंत सोरेन।


बहाली की प्रक्रिया झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (होम गार्ड), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार की जाएगी, जिसे मार्च 2025 में अधिसूचित किया गया था।

Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 2023 की रद्द भर्ती की जगह नई प्रक्रिया

वर्ष 2023 में जिलावार सिपाही नियुक्ति के लिए जेएसएससी द्वारा विज्ञापन जारी हुआ था, लेकिन सरकार ने बाद में अधियाचना वापस लेकर प्रक्रिया रद्द कर दी थी। अब दो साल बाद फिर से भर्ती की नई प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय जल्द ही गृह विभाग को अधियाचना भेजेगा।

Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

नई भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होगी।
आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रहने की संभावना है, और यह सीमा भर्ती प्रारंभ होने की तारीख से प्रभावी होगी।

झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।


Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: झारखंड पुलिस में रिक्त पदों की स्थिति

पदरिक्त पद
सिपाही (जिला)9671
सिपाही (जैप)639
सिपाही (आईआरबी)1534
सिपाही (विशिष्ट आईआरबी)91
एसआई181
फोर्थ ग्रेड पुलिसकर्मी800

इसके अलावा एसआई के 946 पद, परिचारी के 29 पद और अन्य श्रेणियों के पदों पर भी अधियाचना प्रक्रियाधीन है।

Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: जेएसएससी में 20 हजार पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की करीब 20 हजार पोस्ट पर नियुक्ति प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में जारी है। इनमें प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं:


Jharkhand Police Constable Recruitment 2025: 28 नवंबर को 8512 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में 8512 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोरहाबादी मैदान में बड़े स्तर पर काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विभागवार नियुक्ति पत्र वितरण

  • सहायक आचार्य – 8000

  • सहायक निबंधक – 08

  • उप समाहर्ता – 207

  • श्रम अधीक्षक – 14

  • डीएसपी – 35

  • प्रोबेशन पदाधिकारी – 06

  • राज्य कर पदाधिकारी – 56

  • निरीक्षक उत्पाद – 03

  • झारखंड शिक्षा सेवा – 10

  • दंत चिकित्सा पदाधिकारी – 22

  • जिला समादेष्टा – 01

  • कीटपालक – 150

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...