Jharkhand Politics : पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर ये क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान…

Jharkhand Politics

Ranchi : आज रांची पहुंचे झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आज मेरा शोभाग्य है कि भगवान बिरसा के पावन धरती झारखंड आने का सौभाग्य प्राप्त किया। झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे घटिया और भ्रष्ट सरकार है।

इंडी गठबंधन की सरकार ने एक भी वादे पूरे नहीं किये

इंडी गठबंधन की सरकार ने चुनाव से पहले जितने भी वायदे किए थे वो वादे एक भी पूरे नहीं हुए। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता और रोजगार नहीं दिया। इस राज्य में सबसे ज्यादा लूट हो रही है। बालू, कोयला सब की लूट हो रही है।

हमारे कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।

इसके बाद पार्टी में गुटबाजी वाले सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी टीम मिलकर काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img