Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: रांची में 56 मिमी बारिश, अगले तीन दिन तापमान गिरेगा

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रांची में 56 मिमी बारिश दर्ज। अगले तीन दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट की संभावना।


Jharkhand Weather Alert: रांची झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को 11 सितंबर के लिए राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। इनमें रांची, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।


 Key Highlights

  • झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • 11 सितंबर को रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

  • 12 सितंबर को सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश की संभावना

  • रांची में 56 मिमी बारिश, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक

  • अगले 3 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट


विभाग ने बताया कि 12 सितंबर को सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Jharkhand Weather Alert:

रांची में सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश

बुधवार दोपहर बाद झारखंड के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया। राजधानी रांची में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई। तुपुदाना, सिंह मोड़, हटिया, बिरसा चौक और धुर्वा इलाके में जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिलीं। बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। वहीं, पाकुड़ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img