झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 अप्रैल से मौसम साफ होने के आसार।
Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो सकता है।
Jharkhand Weather Alert:कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं अन्य जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Key Highlights
7 से 9 अप्रैल तक झारखंड में मौसम रहेगा खराब
कई जिलों में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना
ओलावृष्टि, वज्रपात और मध्यम बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
9 अप्रैल तक मौसम का असर, 10 अप्रैल से साफ रहेगा आसमान
बारिश के कारण तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट संभव
Jharkhand Weather Alert:8 और 9 अप्रैल को भी जारी रहेगा असर
8 अप्रैल को भी रांची सहित 17 जिलों में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। ओलावृष्टि, आंधी और वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
9 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना है।
Jharkhand Weather Alert:10 अप्रैल से मौसम होगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि 10 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
Jharkhand Weather Alert:कई जिलों में हुई बारिश, सरायकेला रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में लातेहार में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं खूंटी में 8 मिमी और मेदिनीनगर में 0.3 मिमी वर्षा हुई। रांची, जमशेदपुर और बोकारो में भी हल्की बारिश देखी गई।
सोमवार को सरायकेला-खरसावां राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में 31.3 डिग्री और मेदिनीनगर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Highlights







