झारखंड में एक बार फिर शीतलहर तेज, कांके का न्यूनतम तापमान 3.3°C पहुंचा। अगले 3 दिनों में तापमान 2-3°C और गिरने की संभावना, कई जिलों में ठंड बढ़ेगी।
Jharkhand Weather Update रांची : झारखंड में ठंड एक बार फिर तेज हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से राज्य में cold wave की स्थिति बन रही है।
Jharkhand Weather Update:
सोमवार को ग्रामीण बेल्ट कांके में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सीजन के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल रहा। ठंड इतनी बढ़ गई कि खेत-खलिहानों में पुआल और मिट्टी पर जमी ओस की बूंदें बर्फ की हल्की सफेद परत में बदलती दिखीं। इससे ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर और कड़ा महसूस हुआ।
Key Highlights
झारखंड में अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है
कांके में न्यूनतम तापमान 3.3°C दर्ज, ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
गुमला का तापमान 5.2°C, खेतों पर ओस की जगह बर्फ जैसी सफेदी
रांची में सुबह कोहरा, दिन में मौसम साफ रहने की संभावना
Western Disturbance का असर जारी, कई जिलों में शीतलहर के आसार
Jharkhand Weather Update:
गुमला में भी न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंडी हवा जारी रहेगी और कई जिलों में शीतलहर की स्थिति और तेज हो सकती है। वहीं राजधानी रांची का तापमान सोमवार को 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, बावजूद इसके मौसम सुबह और रात में कड़ाके की ठंड का अहसास करा रहा है। मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 0.8 डिग्री की बढ़त हुई है।
Jharkhand Weather Update:
मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय घना कोहरा और धुंध बनी रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि हवा की तीव्रता के कारण ठंड का असर बना रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में लोग अब अलाव और गर्म कपड़ों पर निर्भर हैं। स्कूलों और सुबह की गतिविधियों पर भी ठंड का असर दिखने लगा है।
Highlights


