सिमडेगा: झामुमो द्वारा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड आंदोलनकारी नेता निर्मल महतो की शहादत दिवस का आयोजन किया गया. शहादत दिवस का आयोजन करते हुए निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की. मौके पर पूर्व विधायक बसंत कुमार लौंगा ने कहा- झारखंड आंदोलनकारी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मना रहे हैं. जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के रूप में कार्य किया. झारखंड आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. दलित लोगों से सेवा किया जा सके. जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा शहीद निर्मल महतो की हमेशा अलग राज्य का सपना था और उनके सपना को पूरा किया गया. आज हम उनके बताए मार्ग पर चलकर झारखंड के लोगों का सेवा करेंगे.


