धनबाद. रविवार को गोल बिल्डिंग के सामने नवनिर्मित 8 लेन हीरक रोड में साधना हॉस्पिटल के सामने जॉय जंक्शन का शुभारंभ पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न कर किया गया।
इसके संचालक राहुल खेमका एवं हिमांशु डोकानिया ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए यहां प्ले स्टेशन, बॉलिंग, क्रिकेट, शूटिंग, ट्रामपॉलिन, सॉफ्ट प्ले सहित विभिन्न प्रकार के इंडोर गेम्स मौजूद है। साथ ही छोटी पार्टी एवं गेट-टू-गेदर के लिए बैंक्विट हॉल भी मौजूद है।
उद्घाटन के अवसर पर राम प्रसाद कटेसरिया, प्रदीप खेमका, डी.एन. डोकानिया, नमन डोकानिया, राजेश टंडन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।







