गलत छापेमारी हो रही है तो कोर्ट से मिलेगा न्याय- मंत्री विजेन्द्र यादव

Patna– बिहार में जारी एनआईए की लगातार छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा है कि

छापेमारी हो रही है, सही छापेमारी है तो सही बात है और यदि गलत छापेमारी हो रही है तो गलत है.

निर्दोष लोगों को न्यायालय से न्याय मिलेगा.

मंत्री विजेन्द्र यादव के इस बयान से कुछ अंदाज नहीं लगाया जा सकता.

अपने-अपने हिसाब से इसका आकलन किया जा सकता है.

हालांकि विजेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि कानून अपना काम कर रही है.

जो अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है. इधर एनआईए की टीम ने पीएफआई मामले में एक बार फुलवारी शरीफ के संदिग्ध आरोपी अतहर परवेज के घर पर छापेमारी कर रही है.

दूसरे कई स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है.  

जबकि एनएआईए की दूसरी टीम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में मो. मुस्तकिन और मो. सनाउल्लाह के घर छापामारी कर रही.

पीएफआई से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

बता दें कि पिछले दिनों पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई के दफ्तर में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़ हुआ था.

हाल ही में इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई.

इस मामले में पटना पुलिस ने पीएफआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया.

वहीं, अन्य कई नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

पीएफआई के दफ्तर में लोगों को देश विरोधी गतिविधियों और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी.

पटना में पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान बड़े बवाल की भी साजिश रची गई थी.

पटना में पीएफआई के सदस्य अतहर के घर पर छापा

पटना में भी पीएफआई के सदस्य अतहर के घर पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है.

अतहर अभी जेल में बंद है. एनआईए की टीम ने उसके घर की तलाशी ली.

इसके अलावा नालंदा, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों में भी एनआईए ने पीएफआई सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की.

नालंदा में मोहम्मद असगर अली के घर तलाशी ली गई. छापेमारी की कार्रवाई सुबह 6 बजे के बाद ही शुरू हो गई.

सभी जिलों में एनआईए की अलग-अलग टीमें दल-बदल के साथ पहुंची. स्थानीय पुलिसकर्मियों भी एनआईए के साथ हैं.

रिपोर्ट- प्रणव राज

Saffrn

Trending News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...

अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का...

शेखपुरा : बिहार में बाल मजदूरी से मुक्त का दावा करने वाले सरकार और अधिकारियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सरकार जागरूकता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img