बिहार का कश्मीर ककोलत, जहां बुनियादी सुविधाओं का रोना रो रहे हैं पर्यटक

बिहार का कश्मीर ककोलत, जहां बुनियादी सुविधाओं का रोना रो रहे हैं पर्यटक

Nawada– सूबे  बिहार के लिए प्रकृति का नैसर्गिंक उपहार है ककोलत जलप्रपात.

इसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है.

कोरोना काल के दौरान संक्रमण के कारण लोगों की आवाजाही बंद थी.

कोरोना गुजरते ही एक बार  फिर से पर्यटकों का तांता लगने लगा है.

सैलानी जलप्रपात का लुत्फ उठा रहे हैं.

गोविंदपुर की पहाड़ियों में स्थित है ककोलत

नवादा जिले के गोविंदपुर की पहाड़ियों में करीबन 150 फीट से जलधारा गिरती है.

ऐसे में स्नान करनेवाले लोगों को यह जलप्रपात खूब रोमांचित करता है.

जब नवादा का तापमान 45 डिग्री से भी पार कर जाता है, तब भी ककोलत के समीप शीतलता मौजूद रहती है.

सैलानियों का कहना है कि ककोलत का झरना अदभूत और रोमांचित करनेवाला है.

क्या बुजुर्ग जवान अपने को यहां आने से रोक नहीं पाते है.

प्रकृति का अजीब संयोग

इसे प्रकृति का अजीब संयोग ही कहा जा सकता है कि जहां नवादा में पाकिस्तान के जैकाबावाद जैसी गर्मी पड़ती है,

वहीं इसी जिले में स्थित ककोलत में इस गर्मी में भी शीतलता का एहसास होता है. यही शीतलता पर्यटकों को यहां खींच लाती है.

कोल जनजातियों का निवास स्थल था ककोलत

माना जाता है कि ककोलत को कोल जनजाति का निवास स्थल था, जो कालान्तर में विजातीय समूहों के दवाब में यहां से दूसरे स्थानों पर चले गये.

आस्था यह भी है कि महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान समय बिताया था.

मान्यता यह भी है कि यहां स्नान करने पर सर्पयोनि से मुक्ति मिल जाती है.

ककोलत के केयर टेकर यमुना पासवान बताते हैं कि इस बार गरमी की शुरुआत से ही यहां सैलानियों का तांता लगा हुआ है.  यमुना पासवान बताते हैं कि यहां सिर्फ झरना ही नहीं है

बल्कि यहां की पहाड़ियों और जंगलों में जड़ी बूटियों का खजाना छुपा है,

यहां आयुर्वेद का रिसर्च सेंटर स्थापित कर जड़ी बूटियों पर काम किया जा सकता है.

32 साल बाद लाल सिंह चड्ढा से कश्मीर में रुपहले पर्दे की वापसी

Saffrn

Trending News

Ranchi Cyber Fraud Case: बजाज फाइनेंस के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का...

रांची में महिला कारोबारी की शिकायत पर बजाज फाइनेंस के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के...

JEE Advanced Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट,...

 जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी होगा। सफल अभ्यर्थी 2 जून से शुरू होने वाली JoSAA काउंसिलिंग के जरिए IIT,...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए आज से...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जून को मतदान होगा। महागठबंधन और भाजपा उम्मीदवारों के चयन...

Jharkhand Monsoon Forecast 2026: राज्य के लिए राहत की खबर, सामान्य...

झारखंड में मॉनसून 2026 के दौरान सामान्य बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून में लू के दिनों की संख्या भी...

Jharkhand Weather Update: रांची में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों में...

रांची समेत झारखंड में बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img